ranchi news : झारखंड मैथिली मंच के हाेली मिलन समारोह में रंग और उत्सव का संगम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2025 1:04 AM

विज्ञापन

ranchi news : झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में रविवार को विद्यापति दलान के पास स्थित छठ घाट मैदान में नंद किशोर महतो की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह हुआ.

विज्ञापन

रांची. झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में रविवार को विद्यापति दलान के पास स्थित छठ घाट मैदान में नंद किशोर महतो की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह हुआ. शुरुआत महाकवि विद्यापति द्वारा रचित भगवती वंदना जय जय भैरवि असुर भयाऊनि से हुई. बबीता झा, नमीता मिश्र, अनीता झा, सुनीता झा आदि ने गायन किया. समारोह में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, बिहार के पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल, मृत्युंजय झा, पारितोष आदि शामिल हुए. सबने एक-दूसरों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी.

चलू चलू बाबू भैया मिथिला के धाम…

कलाकारों ने होली से संबंधित गीत पर सबको झुमाया. आनंद कुमार ठाकुर ने मिथिला वर्णन चलू चलू बाबू भैया मिथिला के धाम, राजा जनक के जमाय जतय प्रभु श्री राम …, जमशेदपुर के मिथिलेश कुमार मिश्र ने फगुआ के मौसम बड़ सुंदर लाले लाल, कोनो महीना बरसे नै बरसे फगुनमा में रंग धीरे-धीरे बरसे…, खेले मसाने में दिगंबर होली, देखि चढ़िते फगुनमा रंग गुलाल उरैया…, बबीता झा ने अब कान्हा करे बलजोरी, हनुमत लय के अबीर घरे घरेलू घुमथि अयोध्या, भेजने रही हम तार…, वहीं युगल गीत कने हंसियौ ने एवं चलू अंगना देवरजी खेलब होरी से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. मंजु चौधरी ने हे अंबे काली हे दुर्गा भवानी एलौं शरण में बिनती सुनियौ -सुनियौ … सहित अन्य गीतों से लोगों को झुमाया. प्रतिभा मिश्र ने भी दर्शकों का मन मोह लिया. भारतेंदु कुमार झा ने होलियाना अंदाज में उदघोषणा की. आयाेजन में महासचिव जयंत कुमार झा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, बद्रीनाथ झा, अभय कुमार झा, नर्मदेश्वर झा, कुमार झा, रणधीर झा, संतोष कुमार झा, ब्रजकिशोर झा, बाबूलाल झा, ब्रजकुमार झा, दयाशंकर चौधरी, सतीश कुमार मिश्र, बिनय कुमार झा, कौशल किशोर झा, बबीता झा, बिट्टू झा, नमीता मिश्र, रेनू झा, अनीता झा, अंजु झा, मंजू चौधरी, प्रतिभा मिश्र आदि का योगदान रहा. धन्यवाद ज्ञापन प्रेमचंद्र झा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola