महिला से 7.84 लाख ठगनेवाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Oct 2020 5:47 AM

विज्ञापन

साइबर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन

रांची : खूंटी निवासी महिला सुमन हिस्सा के पति की हत्या 2017 में नक्सलियों ने कर दी थी. इस वजह से सरकार द्वारा मिलने वाला मुआवजा सहित अन्य सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर एक साइबर अपराधी ने महिला से 7.84 लाख की ठगी कर ली थी. इस मामले में देवघर के सारठ थाना के पत्थलगड्डा ओपी क्षेत्र निवासी अजहरुद्दीन उर्फ अजहरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया है.

उसे होटवार जेल भेज दिया गया. फोन पर खुद को अधिकारी बता साइबर अपराधी ने महिला को विश्वास दिलाया कि उन्हें सभी तरह का सरकारी लाभ बैठे ही दिला दिया जायेगा. इसके एवज में उन्हें समय-समय पर कुछ पैसे देने होंगे.

इस पर महिला झांसे में आ गयी. हर बार अलग-अलग अफसर के बैंक खाता होने की बात कह साइबर अपराधी ने कई एकाउंट नंबर दिये. सभी पर 20-25 हजार करके कुल 7.84 लाख रुपये लिये गये. जब महिला को कोई सरकारी लाभ नहीं मिला, तब उसने उक्त अपराधी के नंबर पर कॉल लगाना शुरू किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola