ED ने रिमांड पर लेकर हेमंत सोरेन से शुरू की पूछताछ

Updated at : 04 Feb 2024 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
ED ने रिमांड पर लेकर हेमंत सोरेन से शुरू की पूछताछ

बयान दर्ज करने से पहले पूर्व सीएम को इस बात की जानकारी दी गयी कि पीएमएलए की धारा 50 के तहत दर्ज कराये गये बयान को न्यायिक प्रक्रिया के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

रांची : पीएमएलए स्पेशल कोर्ट के आदेश पर ईडी की टीम ने शनिवार को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ की. दोपहर 2:30 बजे इडी की टीम बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से हेमंत सोरेन को अपने हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ले गयी. वहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की. उनसे मुख्यमंत्री के रूप में काम करने के दौरान उनकी जिम्मेवारियों से संबंधित सवाल पूछे गये. इसके अलावा आय के स्रोतों की जानकारी ली गयी. साथ ही पीएमएलए की धारा 50 के तहत उनका बयान दर्ज किया गया.

बयान दर्ज करने से पहले उन्हें इस बात की जानकारी दी गयी कि पीएमएलए की धारा 50 के तहत दर्ज कराये गये बयान को न्यायिक प्रक्रिया के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है. गलत बयानी करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. दूसरी ओर इडी ने सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी संख्या 727/23 के आधार पर दर्ज की गयी इसीआइआर संख्या RNZO/25/23 में बड़गाईं के राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट से नहीं मिली राहत, 5 दिन तक ईडी की हिरासत में रहेंगे

वह पहले से ही फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन की खरीद बिक्री मामले में जेल में बंद है. उसे गिरफ्तार करने के लिए इडी ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी करने का अनुरोध किया है. भानु के रिमांड पिटिशन पर सोमवार को सुनवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola