Ranchi News : आज से राज्य के कई इलाकों में चलेगी लू

छह जिलों में येलो अलर्ट जारी
रांची. राज्य के कई इलाकों में शनिवार से मंगलवार तक अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ-साथ लू चलने की आशंका है. खास कर दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, देवघर, जामताड़ा, धनबाद में लू चलने व अन्य इलाकों में उमस भरा दिन रहने की संभावना है. तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने छह जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि रांची व आसपास के इलाके में दोपहर बाद आसमान में बादल छाने व हल्की वर्षा होने की भी संभावना है. 13 मई को उक्त जिलों के अलावा बोकारो, गिरिडीह में भी लू चल सकता है. इन जिलों में भी 13 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है. 13 मई से ही रांची सहित कई इलाकों में मौसम में एक बार फिर बदलाव संभव है. इस दौरान आकाश में बादल छाये रहने व हल्की वर्षा होने की संभावना है. शुक्रवार को भी कई इलाकों में दिन में तेज धूप व दोपहर बाद आकाश में बादल छाये रहे. मेघ गर्जन के साथ बारिश भी हुई. राजधानी रांची में हल्की बारिश हुई. वहीं सबसे अधिक लातेहार में 29.0 मिमी बारिश हुई. जबकि चाईबासा में 16 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा खूंटी, बोकारो, रामगढ़, पश्चिम सिंहभूम जिले के कई स्थानों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई. जबकि पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश धनबाद के पंचेत में 52 मिमी दर्ज की गयी. शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री व 24 घंटे में 0.1 डिग्री कम रहा.
शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर–तापमानरांची–36.3
जमशेदपुर–39.6मेदिनीनगर-39.8बोकारो–36.1चाईबासा-39.4
गोड्डा-40.8डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




