भाजपा के वरिष्ठ नेता शशिभूषण सिंह का निधन

Edited by DINESH PANDEY
Updated:
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता 64 वर्षीय शशिभूषण सिंह का शनिवार को अपराह्न तीन बजे मेडिका हॉस्पिटल रांची में देहांत हो गया.

विज्ञापन

खलारी. भारतीय जनता पार्टी खलारी मंडल के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता 64 वर्षीय शशिभूषण सिंह का शनिवार को अपराह्न तीन बजे मेडिका हॉस्पिटल रांची में देहांत हो गया. वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और मेडिका हॉस्पिटल में ईलाजरत थे. उनके आकस्मिक निधन से खलारी कोयलांचल क्षेत्र के लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है. वे खलारी क्षेत्र में भाजपा के साधारण कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए खलारी मंडल के महामंत्री, मंडल अध्यक्ष सहित रांची जिला ग्रामीण के कई पद पर कार्य किया. साथ ही कई जिलों के प्रभारी भी रह चुके हैं. वे लम्बे समय तक संगठन में सक्रिय रहकर संगठन हित व समाजहित में कार्य करते रहे थे. उनके निधन से लोगों राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में कमी खलेगी. उनका पार्थिव शरीर उनके आवास जिराबार ओरमांझी में अंतिम दर्शन के लिए संध्या 7 से 8 बजे तक रखा गया. उसके उपरांत पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव मधेपुरा ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में मंडल अध्यक्ष अनिल गंझु, जिप सदस्य सरस्वती देवी, अरविन्द सिंह, रामसूरत यादव, आनन्द सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, रतन लाल, शैलेन्द्र शर्मा, चर्तुगुण भुईयां, विकास दुबे, जितेन्द्रनाथ पांडेय, भरत रजक, दिनेश प्रसाद, शत्रुंजय सिंह, सुशील अग्रवाल, कृष्णा चौहान, भरत प्रजापति, सुरेश साव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं.

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola