रांची में सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का केंद्र पर हमला, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग 

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

रांची में शामिल इमरान प्रतापगढ़ी

Imran Pratapgarhi: छात्रों और अभ्यर्थियों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत की है. रांची में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.

विज्ञापन

रांची से राजलक्ष्मी की रिपोर्ट

Imran Pratapgarhi: कांग्रेस ने देशभर में छात्रों और अभ्यर्थियों के मुद्दों को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ नाम से राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है. यह अभियान 40 दिनों तक देश के 28 प्रमुख शहरों में चलाया जाएगा. इसी क्रम में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी गुरुवार को रांची पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर छात्रों के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. 

सांसद ने क्या कहा? 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने कोटा से इस अभियान की शुरुआत की थी. आज मैं रांची में हूं और यहीं के छात्र सार्थक ने इस सरकार को आयना दिखाया था. आज 23 लाख छात्र नीट की तैयारी कर रहे थे, ये उनकी आवाज है. उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी इतने सालों में कई बार छात्रों से परीक्षा पर चर्चा कर ली लेकिन पेपर लीक पर एक बार भी पीएम ने छात्रों से इसपर चर्चा नहीं की. उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि थर्मामीटर बदलने से बुखार नहीं ठीक हो जाता है. सवाल है कि आखिर पेपर लिक कैसे हुआ? सरकार को ये बताना होगा. लेकिन पीएम इसपर कुछ बोलने को तैयार नहीं है. शिक्षा मंत्री जवाब नहीं देते न ही इस्तीफा दे रहे हैं. इसके खिलाफ कांग्रेस 9 अगस्त को दिल्ली चलो अभियान के तहत सरकार के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन करेगी. 

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार सामने आए पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं ने छात्रों का भरोसा तोड़ा है. इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि 10 सालों में अबतक 90 पेपर लीक हो चुके हैं. ऐसे में सरकार को ये नहीं पता करना चाहिए कि कांच कैसे टूटा, बल्कि ये पता लगाना चाहिए कि आखिर पत्थर किसने फेंका है. 

कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें 

  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच
  • NTA समेत पूरी परीक्षा प्रणाली का स्वतंत्र ऑडिट
  • वार्षिक परीक्षा और भर्ती कैलेंडर लागू कर समयबद्ध नियुक्तियां सुनिश्चित करना

यह भी पढ़ें: एसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

यह भी पढ़ें: धनबाद भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगा बिंदुवार जवाब

यह भी पढ़ें: लखनऊ हादसे के बाद धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों पर शिकंजा, सुरक्षा जांच में तीन संस्थानों को नोटिस

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola