तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, बमने पंचायत में ढहे कई घर

Edited by DINESH PANDEY
Updated:
विज्ञापन

खलारी कोयलांचल क्षेत्र में मौसम का मिजाज लगातार दूसरे दिन भी तल्ख बना रहा.

विज्ञापन

खलारी. खलारी कोयलांचल क्षेत्र में मौसम का मिजाज लगातार दूसरे दिन भी तल्ख बना रहा. शुक्रवार की तरह शनिवार दोपहर को भी क्षेत्र में अचानक तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई. आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई घरों के एस्बेस्टस शीट उड़ गये, वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गयी. समाचार लिखे जाने तक आसमान में बादलों का डेरा था और हल्की बूंदाबांदी जारी थी. इस बारिश से जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और वातावरण ठंडा हो गया है, वहीं दूसरी ओर कई परिवारों पर प्रकृति का कहर बनकर टूटा है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रकृति के इस प्रकोप का सबसे ज्यादा असर बमने पंचायत में देखने को मिला. यहां तेज आंधी और भारी बारिश के कारण शिव जन्म महतो, अरबिंद लोहार, शशिकांत महतो, शिवनाथ महतो, खुशी महतो, शंकर महतो, बालेश्वर महतो सहित अन्य के घरों का एस्बेस्टस शीट उड़ गये और मकान की ईंट पूरी तरह गिरकर मलबे में तब्दील हो गये. इस घटना में इन सभी परिवारों को भारी आर्थिक क्षति हुई है. घर ढह जाने के कारण अब इन परिवारों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. इसे लेकर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने खलारी अंचल अधिकारी से मांग की है कि प्रभावित परिवारों के नुकसान का जल्द आकलन कराया जाये और उन्हें आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा दिया जाये.

कई घरों के एस्बेस्टस शीट उड़ गये

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola