मोहर्रम से पहले अलर्ट मोड में नालंदा पुलिस, आपात स्थिति से निपटने का किया रिहर्सल, एसपी भारत सोनी के निर्देश पर पुलिस की विशेष तैयारी
मॉक ड्रिल करती नालंदा पुलिस टीम
Bihar Sharif News : मोहर्रम को लेकर हाई अलर्ट, नालंदा पुलिस ने वॉटर कैनन और वज्र वाहन के साथ किया अभ्यास. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
नालंदा (बिहारशरीफ) से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : मोहर्रम पर्व पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नालंदा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है. पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर पुलिस केंद्र नालंदा में दंगा निरोधक दल ने व्यापक मॉक ड्रिल किया. इस अभ्यास का मकसद किसी भी सांप्रदायिक तनाव या आपात स्थिति में भीड़ को नियंत्रित करना और हालात पर तुरंत काबू पाना था.
वज्र वाहन से वॉटर कैनन तक, मोहर्रम से पहले नालंदा पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी
ड्रिल के दौरान जवानों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों जैसे बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, शील्ड, लाठी, टीयर गैस, वज्र वाहन और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शन किया. मॉक ड्रिल में दिखाया गया कि यदि जुलूस के दौरान कोई अप्रिय स्थिति बनती है तो पुलिस किस तरह तत्काल घेराबंदी करेगी, उपद्रवियों को चिन्हित कर अलग करेगी और भीड़ को तितर-बितर कर हालात सामान्य बनाएगी. जवानों को छोटे-छोटे समूहों में बांटकर अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई, ताकि हर स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई हो सके.

मॉक ड्रिल के जरिए परखी गई पुलिस की तैयारी
एसपी भारत सोनी ने कहा कि मोहर्रम पर जिले में अमन-चैन कायम रखना पुलिस की प्राथमिकता है. मॉक ड्रिल से जवानों की तैयारी परखी गई है और उपकरणों की कार्यक्षमता भी जांची गई है. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. किसी भी अफवाह या गड़बड़ी की कोशिश पर सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.
Also Read : बिहारशरीफ व राजगीर बस स्टैंड का होगा आधुनिकीकरण, PPP मॉडल पर विकसित होंगे दो नए बस टर्मिनल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










