गोड्डा: मुहर्रम को लेकर हनवारा पुलिस का फ्लैग मार्च, अफवाहों से दूर रहने की अपील 

Updated:
विज्ञापन

मुहर्रम को लेकर हनवारा पुलिस का फ्लैग मार्च

Muharram Godda News: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में पूरा कराने के लिए हनवारा थाना पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में हनवारा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हनवारा से फिरोज आलम की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Muharram Godda News: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरा कराने को लेकर झारखंड के गोड्डा जिले में हनवारा थाना पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है. हनवारा थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया. 

संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा 

हनवारा थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में पुलिस बल ने नरैनी, परसा, कोयला, नरोत्तमपुर, हनवारा, रामकोल, विश्वासखानी, नारायणपुर, गढ़ी, कुशमहार, अंजाना एवं दहिया समेत कई गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेते हुए लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की. 

अफवाहों से दूर रहने की अपील 

थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने कहा कि मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है. उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों या सूचनाओं की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी समुदाय के लोग आपसी सहयोग, भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाएं, जिससे कि क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहे. 

असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर 

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है. शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सक्रियता को देखकर स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया.

यह भी पढ़ें: एसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

यह भी पढ़ें: धनबाद भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगा बिंदुवार जवाब

यह भी पढ़ें: लखनऊ हादसे के बाद धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों पर शिकंजा, सुरक्षा जांच में तीन संस्थानों को नोटिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola