बगबै टेंट हाउस को चोरों ने बनाया निशाना, CCTV में कैद हुई वारदात
चोरी की घटना को सीसीटीवी में देखते गृह स्वामी | Prabhat Khabar Network
गोड्डा में टेंट हाउस से हजारों की चोरी. CCTV फुटेज में दो चोर कैद, पुलिस ने की पहचान का दावा. जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन.
गोड्डा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरना चौक और गोरसंडा के बीच स्थित बगबै टेंट हाउस में बीती देर रात चोरी की घटना हुई. अज्ञात चोरों ने सुधांशु कुमार के बंद पड़े टेंट हाउस को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया.
आपके शहर में
रात के अंधेरे में वारदात को दिया अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात के अंधेरे में हुई. चोर चुपके से टेंट हाउस में दाखिल हुए और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए. सुबह घटना की जानकारी होने पर इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी गई.
CCTV फुटेज में नजर आए दो चोर
जांच के दौरान टेंट हाउस में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज में दो चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं.
पुलिस ने दोनों की पहचान का किया दावा
मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है. CCTV फुटेज की मदद से दोनों चोरों की पहचान कर ली गई है. पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी कर ली जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए