Handball : रांची में 53वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप शुरू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Feb 2025 8:51 PM

विज्ञापन

पियनशिप में देश भर से कुल 28 टीमें हिस्सा ले रही हैं

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची होटवार स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शनिवार से 53वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप शुरू हुई. मौके पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी व सुरेश बैठा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. 28 फरवरी तर चलनेवाली चैंपियनशिप में देश भर से कुल 28 टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन मैच में झारखंड ने आंध्र प्रदेश को 20-0 से हराया. इससे पूर्व चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में पारंपरिक छऊ नृत्य व जेपी-1 बैंड टीम आकर्षण का केंद्र रहा. मौके पर सेवानिवृत्त आइजी राज कुमार लकड़ा, सेवानिवृत्त डीआइजी रिचर्ड लकड़ा, डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु (अध्यक्ष, झारखंड राज्य हैंडबॉल संघ), खुर्शीद खान (महासचिव, झारखंड राज्य हैंडबॉल संघ), फिरोज खान (कोषाध्यक्ष, झारखंड राज्य हैंडबॉल संघ), राघवेंद्र शर्मा, नागेंद्र झा (सीइओ, जेएसएसपीएस), मकसूद आलम, महेश सिंह, अजय मुकुल टोपनो, राकेश सिंह, एसए सिद्दीकी, पूनम रॉय, हीना, गुर्बारी और सरफराज शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola