Ranchi News : राज्यपाल का अभिभाषण झूठ का पुलिंदा : बाबूलाल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 12:46 AM
Ranchi News: विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण झूठ का पुलिंदा है.
रांची. बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण झूठ का पुलिंदा है. राज्य में किसान हताश और निराश हैं. अभिभाषण के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार भी ताली नहीं बजायी. वहीं किसी मंत्री और विधायक ने भी नहीं ताली नहीं बजायी. श्री मरांडी ने कहा कि विधानसभा में कभी ऐसी निराशा नहीं देखी है.
कोई हड़बड़ी नहीं है.
श्री मरांडी ने आगे कहा कि लोकसभा में राष्ट्रपति का अभिभाषण सबने देखा होगा. कैसे सत्ता पक्ष ताली बजा रहा है, जो केंद्र सरकार के काम के बारे में बताता है. विधानसभा में इतनी हताशा और निराशा थी कि विधायक जम्हाई ले रहे थे. नेता प्रतिपक्ष नहीं होने के सवाल पर कहा कि भाजपा में सभी नेता हैं. हम लोग करेंगे, कोई हड़बड़ी नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










