मां दुर्गा का पट खुलते ही आज से दर्शन के लिए जुटेंगे श्रद्धालु

Updated at : 28 Sep 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
मां दुर्गा का पट खुलते ही आज से दर्शन के लिए जुटेंगे श्रद्धालु

पूजा को लेकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है.

विज्ञापन

डकरा. डकरा क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का कल सोमवार को पट खुलते ही मां का दरबार सजने लगेगा. डकरा क्षेत्र में कुल छह जगहों पर सुभाषनगर, चूरी, केडीएच, डकरा बी-टाइप, डकरा पीओ ऑफिस और मोहननगर में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है. पूजा को लेकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है. सीसीएल कर्मियों को बोनस भुगतान हो जाने से बाजारों में भी रौनक बढ़ गयी है. क्षेत्र के बाजार अहले सुबह से देर रात तक खुले रह रहे हैं और खरीदारों की भीड़ लगी रह रही है. केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ सोमवार को डकरा के पूजा पंडालों का उदघाटन करेंगे. पंडालों को तैयार करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है.

पृथ्वीराज चौहान चौक का शिलान्यास होगा

डकरा. मोहननगर छठ तालाब के नजदीक सोमवार को पृथ्वीराज चौहान चौक का शिलान्यास केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ द्वारा किया जायेगा. इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola