झारखंड : कोहरे के कारण डेढ़ दर्जन विमान रद्द, हैदराबाद-रांची डायवर्ट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jan 2024 5:06 AM
यात्री एयरपोर्ट पर मौसम ठीक होने का इंतजार करते दिखे. वहीं, यात्री दूसरी फ्लाइट में टिकट लेने व अन्य जानकारी के लिए काउंटर पर लाइन में लगे हुए थे.
रांची. राजधानी रांची में शुक्रवार को घने कोहरे के कारण विमान सेवाएं प्रभावित रहीं. कोहरे के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विभिन्न एयरलाइंस के करीब डेढ़ दर्जन विमानों को रद्द कर दिया गया. वहीं, हैदराबाद-रांची फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. यात्री एयरपोर्ट पर मौसम ठीक होने का इंतजार करते दिखे. वहीं, यात्री दूसरी फ्लाइट में टिकट लेने व अन्य जानकारी के लिए काउंटर पर लाइन में लगे हुए थे.
6ई 191 हैदराबाद-रांची, 6ई 6799 बेंगलुरु-रांची, 6ई 7562 कोलकाता-रांची, 15335 मुंबई-रांची, 15745 दिल्ली-रांची, 15820 बेंगलुरु-रांची, 15549 दिल्ली-रांची, 15710 दिल्ली-रांची, 15744 दिल्ली-रांची, यूके 753 दिल्ली-रांची, 6ई 6484 पुणे-रांची, 6ई 7561 कोलकाता-रांची, 15331 मुंबई-रांची, 6ई 2022 दिल्ली-रांची, 15819 बेंगलुरु-रांची, 6ई2093 दिल्ली-रांची, 15819 बेंगलुरु-रांची व 15331 मुंबई-रांची फ्लाइट रद्द रही.
Also Read: झारखंड में शीतलहर का असर : स्कूलों के समय बदले, 20 विमान रद्द, राजधानी एक्सप्रेस 29 घंटे लेट
रांची: बहू बाजार स्थित कठर टोली में पिछले सात दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है. वहां ब्रिज पोल संख्या सात के पास फ्लाइओवर निर्माण के लिए गड्ढा किया गया है. इस वजह से मोहल्ले में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है. गड्ढे के कारण आवागमन भी बंद है. गैस सिलेंडर व कचरा वाहन जैसी सुविधाएं भी मोहल्ले के लोगों तक नहीं पहुंच रही हैं. स्थानीय लोगों ने पेयजल स्वच्छता विभाग व जुडको के अधिकारियों से इसका समाधान जल्द कराने का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










