ePaper

झारखंड में शीतलहर का असर : स्कूलों के समय बदले, 20 विमान रद्द, राजधानी एक्सप्रेस 29 घंटे लेट

Updated at : 18 Jan 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में शीतलहर का असर : स्कूलों के समय बदले, 20 विमान रद्द, राजधानी एक्सप्रेस 29 घंटे लेट

झारखंड में शीतलहर और कोहरे की वजह से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. सरकार की ओर से आदेश जारी कर कहा गया है कि पांचवीं तक की कक्षाएं 10 बजे से दो बजे तक चलेंगी. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

विज्ञापन

शीतलहर और घने कोहरे की वजह से झारखंड के स्कूलों का समय बदल दिया गया है. विमानों और ट्रेनों के परिचालन पर भी इसका असर देखा जा रहा है. 20 विमान रद्द कर दिए गए. घने कोहरे की वजह से दृश्यता 500 मीटर से भी कम रह गई, जिसकी वजह से विमानों को रद्द करना पड़ा. एक विमान हैदराबाद से रांची आया, लेकिन वह उतर नहीं पाया. रांची एयरपोर्ट के ऊपर पांच चक्कर लगाने के बाद आखिरकार विमान को वापस हैदराबाद लौटना पड़ा. वहीं, ट्रेनें चार से 15 घंटे तक विलंब से चल रहीं हैं.

शीतलहर की वजह से झारखंड के स्कूलों का समय बदला

झारखंड के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से इसकी चिट्ठी गुरुवार को जारी की गई. इसके मुताबिक, झारखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी प्राइवेट स्कूलों का समय बदल गया है. 19 जनवरी से 25 जनवरी तक केजी से पांचवीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चलेंगी. छठी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से 3 बजे तक चलेंगी. मध्याह्न भोजन पहले की तरह बच्चों को मिलती रहेगी.

Also Read: Flights Cancelled|खराब मौसम की वजह से रांची के 20 विमान रद्द, 5 चक्कर काटने के बाद एक फ्लाइट हैदराबाद लौटी
नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी 29 घंटे से भी ज्यादा लेट

रांची आने वाली इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस 4:30 घंटे लेट से आई, जबकि जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 4:00 घंटे, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 6:00 घंटे, दिल्ली-रांची गरीब रथ 15:30 घंटे विलंब से रांची पहुंचीं. वहीं, नई-दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, जिसे री-शेड्यूल किया गया था, वह 29 घंटे से भी ज्यादा विलंब से चल रही है.

Also Read: खराब मौसम का असर : रांची एयरपोर्ट से देर रात तक उड़ान भरते रहे विमान
राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों लेट

इधर, कोडरमा जिले में कोहरे का सीधा असर रेल परिचालन पर पड़ा है. कोलकाता-नई दिल्ली रेल लाइन पर कई ट्रेनें घंटों लेट चल रहीं हैं. कुछ ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है. 17 जनवरी का भुवनेश्वर राजधानी डाउन (ट्रेन नंबर 22824) 18 जनवरी को 29 घंटे की देरी से दोपहर 1 बजे कोडरमा जंक्शन पहुंची, जबकि 18 जनवरी को इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया. 17 जनवरी को पहुंचने वाली नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 21 घंटे देर से कोडरमा पहुंची. 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस 5:50 घंटे, 12312 कालका-हावड़ा मेल तीन घंटे, 12308 जोधपुर-हावड़ा 4:30 घंटे, 13010 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस नौ घंटे, 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 6:30 घंटे देर से कोडरमा पहुंची. दूसरी ओर 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस अप में रद्द रही.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola