Festival News : 31 मार्च को उपवास और एक अप्रैल को सरहुल की शोभायात्रा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 5:31 PM

विज्ञापन

केंद्रीय सरना समिति (फूलचंद तिर्की ग्रुप) की बैठक मंगलवार को कचहरी परिसर स्थित आरटीआइ परिसर में हुई. बैठक में सरहुल शोभायात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

रांची (संवाददाता). केंद्रीय सरना समिति (फूलचंद तिर्की ग्रुप) की बैठक मंगलवार को कचहरी परिसर स्थित आरटीआइ परिसर में हुई. बैठक में सरहुल शोभायात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई.

समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि इस वर्ष भी धूमधाम से सरहुल की शोभायात्रा निकाली जायेगी. इस अवसर पर 31 मार्च को श्रद्धालु उपवास रखेंगे एवं पूजा के लिए केकड़ा तथा मछली पकड़ेंगे. एक अप्रैल चैत्र शुक्ल तृतीया को सुबह में पूजा होगी, जिसके बाद शोभायात्रा निकाली जायेगी. तीन अप्रैल को फूलखोंसी का आयोजन होगा.

प्रकृति पूजक आदिवासियों का सबसे बड़ा त्योहार

फूलचंद तिर्की ने कहा कि सरहुल हम प्रकृति पूजक आदिवासियों का सबसे बड़ा त्योहार है. शोभायात्रा के दौरान आदिवासी समुदाय की रूढ़ीवादी परंपरा और संस्कृति की झलक दिखेगी. समिति के महासचिव संजय तिर्की ने मांग रखी कि सरहुल पर्व के अवसर पर सरकार विधि व्यवस्था दुरुस्त करे. इसके अलावा केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली को अतिक्रमण मुक्त हो. समिति के संरक्षक बलकु उरांव ने कहा कि सरहुल पूजा को लेकर जल्द ही समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा. बैठक में समिति के सरंक्षक भुवनेश्वर लोहरा, उपाध्यक्ष प्रमोद एक्का, सचिव विनय उरांव, सोहन कच्छप, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा, अजय लिंडा एवं अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola