27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Jharkhand Weather: जनवरी में गर्मी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक कुमार ने सर्वकालिक रिकॉर्ड अपडेट (वर्ष 1969 से 2023) के विश्लेषण के आधार पर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कि विश्लेषण में पाया गया कि यह तापमान जनवरी महीने के लिए तीसरा सबसे अधिकतम तापमान रहा.

Jharkhand Weather: जनवरी के महीने में गर्मी ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा दर्ज किया गया है. झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र ने गुरुवार (26 जनवरी) को यह जानकारी दी. मौसम केंद्र के सहायक मौसम वैज्ञानिक अभिषेक कुमार ने बताया कि 25 जनवरी 2023 को रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. यह सामान्य से काफी अधिक है.

वर्ष 1969 से 2023 तक का मौसम केंद्र ने किया विश्लेषण

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक कुमार ने सर्वकालिक रिकॉर्ड अपडेट (वर्ष 1969 से 2023) के विश्लेषण के आधार पर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कि विश्लेषण में पाया गया कि यह तापमान जनवरी महीने के लिए तीसरा सबसे अधिकतम तापमान रहा. बता दें कि रांची के लिए जनवरी माह का रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेंटीग्रेड 29 जनवरी 1996 को दर्ज किया गया था. 25 जनवरी 2009 में तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

तीसरी बार 25 जनवरी को रांची का तापमान 31 डिग्री पहुंचा

इस लिहाज से वर्ष 2009 में 25 जनवरी इस तारीख को दूसरा सबसे गर्म दिन रहा. यह तीसरा मौका है, जब रांची में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह पिछले 13 साल में सबसे अधिक है. 25 जनवरी 2023 को रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा.

Also Read: पाक-अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ ने ठंडी हवाओं को रोका, झारखंड में तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री ज्यादा
जमशेदपुर का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक रहा, तो न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री अधिक. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक रहा. यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. डालटेनगंज में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 1.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी.

जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री

जमशेदपुर में 25 जनवरी को दर्ज अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. विश्लेषण में पाया गया कि यह तापमान जनवरी महीने के लिए दूसरा सबसे अधिकतम तापमान रहा. उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर के लिए जनवरी माह का रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेंटीग्रेड 6 जनवरी 2021 एवं 7 जनवरी 2021 को दर्ज किया गया था.

Also Read: झारखंड : पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन, कांके का तापमान 3.3 डिग्री, जानें आपके शहर के मौसम का हाल
डालटेनगंज का तापमान 32.9 डिग्री पहुंचा

श्री आनंद के मुताबिक, डालटेनगंज में 25 जनवरी 2023 को दर्ज अधिकतम तापमान 32.9 सेल्सियस रहा. विश्लेषण में पाया गया कि यह तापमान जनवरी महीने के लिए दूसरा सबसे अधिकतम तापमान रहा. ज्ञात हो कि डालटेनगंज के लिए जनवरी माह का रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस 22 जनवरी 2019 को दर्ज किया गया था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें