ePaper

झारखंड : पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन, कांके का तापमान 3.3 डिग्री, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

Updated at : 30 Dec 2022 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन, कांके का तापमान 3.3 डिग्री, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों का कहकना है कि उत्तर भारत में भारी बर्फबारी की वजह से अब झारखंड में भी मौसम करवट लेने वाला है. आने वाले दो दिन में तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है. सुबह में धुंध छायी रहेगी, तो दिन में मौसम साफ हो जायेगा. ठंडी हवाओं की वजह से शीतलहर की भी संभावना व्यक्त की जा रही है.

विज्ञापन

झारखंड में पछुआ हवा चल रही है. इसकी वजह से आने वाले दिनों में शीतलहर चलेगी. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक, कांके का तापमान शुक्रवार को 3.3 डिग्री तक गिर गया. आने वाले दिनों में इसके शून्य तक गिरने का अनुमान है. वहीं, रांची स्थित मौसम केंद्र (IMD Ranchi) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान खूंटी सबसे ठंडी जगह रही. यहां का तापमान 6.1 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान के मामले में चाईबासा पहले नंबर पर रहा. यहां का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

रांची के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट

मौसम केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शुक्रवार शाम को रांची का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं, जमशेदपुर के तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है, जबकि डालटेनगंज के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी. रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज का अधिकतम तापमान क्रमश: 25.4 डिग्री सेल्सियस, 27.9 डिग्री और 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तीनों ही जिलों का तापमान सामान्य से क्रमश: 2.3 डिग्री, 2.8 डिग्री और 3.8 डिग्री अधिक है. हालांकि, न्यूनतम तापमान के मामले में रांची में सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है, जबकि जमशेदपुर और डालटेनगंज में क्रमश: 0.1 डिग्री और 0.7 डिग्री कम है.

रांची में 9 घंटे में 10.2 से 24.2 डिग्री हो गया तापमान

राजधानी रांची का तापमान आज सुबह 5:30 बजे 10.2 डिग्री सेंटीग्रेड था. सुबह साढ़े आठ बजे यह बढ़कर 14 डिग्री, साढ़े 11 बजे 22 डिग्री, ढाई बजे 24.2 डिग्री और शाम साढ़े पांच बजे 21.2 डिग्री सेल्सियस हो गया. इसी तरह, जमशेदपुर में सुबह साढ़े 5 बजे का तापमान 12.6 डिग्री सेंटीग्रेड था, जो साढ़े 8 बजे 15.4 डिग्री सेंटीग्रेड, साढ़े 11 बजे 23.4 डिग्री सेंटीग्रेड, ढाई बजे 27.8 डिग्री सेंटीग्रेड और शाम साढ़े पांच बजे 21.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: नये साल के रंग में भंग डालेगा मौसम का मिजाज! जानें, क्या कहता है IMD
खूंटी का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस

डालटेनगंज में सुबह साढ़े पांच बजे तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया, साढ़े 8 बजे यह बढ़कर 11.2 डिग्री, साढ़े 11 बजे 23.8 डिग्री, ढाई बजे 27.2 डिग्री और शाम साढ़े 5 बजे 22.4 डिग्री हो गया. मौसम केंद्र रांची ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान खूंटी का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस हो गया. सिमडेगा का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ का 7.4 डिग्री, डालटेनगंज का 8 डिग्री, देवघर का 8.4 डिग्री, गिरिडीह का 8.9 डिग्री, चाईबासा का 9 डिग्री, बोकारो-थर्मल का 9.1 डिग्री, राजधानी रांची का 9.2 डिग्री और जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री हो गया है.

झारखंड में भी मौसम लेगा करवट

मौसम वैज्ञानिकों का कहकना है कि उत्तर भारत में भारी बर्फबारी की वजह से अब झारखंड में भी मौसम करवट लेने वाला है. आने वाले दो दिन में तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है. सुबह में धुंध छायी रहेगी, तो दिन में मौसम साफ हो जायेगा. ठंडी हवाओं की वजह से शीतलहर की भी संभावना व्यक्त की जा रही है. बता दें कि मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान एक दिन पहले 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जबकि कांके का पारा आज 3.3 डिग्री हो गया. अभी इसमें और गिरावट आने के संकेत मौसम वैज्ञानिकों ने दिये हैं.

Also Read: Jharkhand Weather: 9 घंटे में 17 डिग्री चढ़ा जमशेदपुर का पारा, क्यों हो रहा सर्दी में गर्मी का एहसास?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola