Jharkhand Weather Forecast: नये साल के रंग में भंग डालेगा मौसम का मिजाज! जानें, क्या कहता है IMD

Jharkhand Weather Forecast: नये साल में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम. चढ़ेगा तापमान या सतायेगी सर्दी. जमशेदपुर में 24 घंटे में पारा 5.3 डिग्री गिरा. 31 दिसंबर को शनिवार, 1 जनवरी को रविवार है. वीकेंड पर लोगों का घूमने का प्लान है. क्या मौसम नये साल के रंग में भंग डालेगा! जानें क्या कहता है आईएमडी.
Jharkhand Weather Forecast: तीन दिन बाद झारखंड समेत पूरा देश कहेगा- हैप्पी न्यू ईयर 2023 (Happy New Year 2023). नये साल में लोगों की कई योजनाएं भी होती हैं. इस बार चूंकि 1 जनवरी रविवार को पड़ रहा है, बहुत से लोगों ने घूमने-फिरने और पिकनिक की योजना बना रखी है. ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि झारखंड में और आपके शहर में 31 दिसंबर 2022 और 1 जनवरी 2023 को मौसम कैसा रहेगा. तापमान चढ़ेगा या सर्दी सतायेगी. कहीं बारिश के आसार तो नहीं हैं. जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में बड़ा अंतर देखा गया है.
मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिकों ने बताया है कि झारखंड में अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन राजधानी रांची में 1 जनवरी 2023 को यानी नये साल के दिन आसमान में बादल छाये रहेंगे. नये साल में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है. राज्य के पूर्वी भाग में तीन दिन के दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है. 2 जनवरी 2023 तक प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं.
राजधानी रांची में 2 जनवरी तक सुबह में धुंध छाये रहेंगे. रांची में नये साल यानी 1 जनवरी 2023 को आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. 2 जनवरी तक रांची का अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच, तो न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र ने बताया है कि रांची के तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 0.6 डिग्री की कमी दर्जकी गयी है. वहीं, जमशेदपुर का तापमान अप्रत्याशित रूप से 5.3 डिग्री गिर गया है, जबकि डालटेनगंज का पारा 1 डिग्री सेंटीग्रेड गिर गया है.
Also Read: Jharkhand Weather: 9 घंटे में 17 डिग्री चढ़ा जमशेदपुर का पारा, क्यों हो रहा सर्दी में गर्मी का एहसास?
मौसम केंद्र ने गुरुवार शाम 5 बजकर 30 मिनट तक की जो रिपोर्ट दी है, उसके मुताबिक, रांची का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया. डालटेनगंज में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.
राजधानी रांची में सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 8 बजकर 30 मिनट पर 14.4 डिग्री, 11 बजकर 30 मिनट पर 21 डिग्री, दिन में ढाई बजे 23.2 डिग्री और साढ़े पांच बजे 19.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज की गयी. इसी तरह जमशेदपुर में सुबह साढ़े पांच बजे का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो साढ़े आठ बजे 15 डिग्री, साढ़े 11 बजे 24 डिग्री, ढाई बजे 26 डिग्री और साढ़े पांच बजे 21.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. डालटेनगंज में सुबह साढ़े 5 बजे अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि साढ़े 8 बजे 11.8 डिग्री, साढ़े 11 बजे 23.4 डिग्री, ढाई बजे 25.6 डिग्री और शाम साढ़े पांच बजे 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 3-4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, जानें रांची का कैसा रहेगा मौसम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




