Ranchi News : बिरहोर बच्चे के निजी अस्पताल में सर्जरी कराने के मामले में डॉक्टर से मांगा जायेगा स्पष्टीकरण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2025 12:49 AM
Birsa Munda
अखबार में खबर छपने के बाद रिम्स प्रबंधन ने लिया संज्ञान, पीआरओ ने ली डॉक्टर से जानकारी
मुख्य संवाददाता, रांची. तमाड़ स्थित बिरहोर कॉलोनी के बच्चे लक्ष्मण पहाड़िया का निजी अस्पताल में सर्जरी होने के मामले को रिम्स ने गंभीरता से लिया है. पीआरओ डॉ राजीव रंजन ने कहा कि सोमवार को इस पूरे मामले में इलाज करने वाले डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. वहीं, नर्सिंग स्टाफ से भी पूछताछ की जायेगी. यह पता किया जायेगा कि आखिर किस वजह से बिरहोर बच्चे को निजी अस्पताल जाना पड़ा. वहीं, डाॅ राजीव ने बताया कि बिरहोर बच्चे लक्ष्मण पहाड़िया का इलाज करने वाले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विनय प्रभात ने मौखिक जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि बच्चे का फ्रैक्चर कुछ दिन पुराना था और हड्डी जुड़ने लगी थी. ऑपरेशन पांच से 11 साल की उम्र में किया जाता है, जबकि बच्चे की उम्र तीन साल ही थी. ऐसे में ऑपरेशन के बजाय हिप्स पाइका लगाने से हड्डी का जुड़ाव ठीक से होने लगता है, इसलिए यही सुझाव परिजनों को दिया गया. हिप्स पाइका की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन परिजन अपनी मर्जी से बच्चे को लेकर दूसरे अस्पताल चले गये. वहीं, बच्चे को कैल्शियम और मांसपेशी में दर्द से राहत के लिए दवा के रूप में सिरप दी गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










