Ranchi News: अंजुमन चुनाव को लेकर कार्यकारिणी समिति की बैठक मार्च में

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 12:53 AM

विज्ञापन

Birsa Munda

Ranchi News : अंजुमन इस्लामिया के चुनाव को लेकर सोमवार को उपाध्यक्ष नौशाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक अंजुमन इस्लामिया के मुसाफिरखाना में हुई.

विज्ञापन

रांची. अंजुमन इस्लामिया के चुनाव को लेकर सोमवार को उपाध्यक्ष नौशाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक अंजुमन इस्लामिया के मुसाफिरखाना में हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि अंजुमन इस्लामिया की कार्यकारिणी समिति की मार्च के अंतिम सप्ताह में बैठक बुलायी जायेगी. इसमें अंजुमन चुनाव को लेकर मुख्य संयोजक का चयन कर इसकी घोषणा की जायेगी.

कार्यकाल का कुछ ही महीने शेष बचा हुआ

बैठक में पंचायत के प्रतिनिधियों ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया की कार्यकारिणी समिति के कार्यकाल का कुछ ही महीने शेष बचा हुआ है. अंजुमन के बॉयलाज के अनुसार अंजुमन इस्लामिया ही चुनाव संयोजक का चयन कर सकती है. इसी के बाद पंचायत से आये प्रतिनिधियों ने अंजुमन इस्लामिया को मुख्य चुनाव संयोजक नियुक्त करने और निर्धारित समय में चुनाव कराने की जिम्मेवारी सौंपी है. बैठक में पंचायत के प्रतिनिधियों के समक्ष रातू रोड कब्रिस्तान और मौलाना आजाद कॉलेज के विकास पर भी चर्चा की गयी. अंजुमन के पदाधिकारियों ने कब्रिस्तान और कॉलेज काे दुरुस्त करने के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी.

बैठक में महासचिव डॉ तारीक हुसैन, अंजुमन की कार्यकारिणी के सदस्य के अलावा विभिन्न पंचायतों से मेराज गद्दी, एजाज गद्दी, पूर्व पार्षद पप्पू गद्दी, फिरोज जिलानी, जुनैद अंसारी, शमसुल हक, रिजवान,शमीम, अधिवक्ता अजहर खान और सैफुल हक सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola