विधायक के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 25 Jul 2025 8:20 PM

विज्ञापन

खलारी के कोकरियाटांड़ में प्रखंड कांग्रेस की महिला कमेटी की बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी के कोकरियाटांड़ में प्रखंड कांग्रेस की महिला कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता गुड़िया देवी ने की. बैठक में पारिवारिक कल्याण विभाग की विधायक प्रतिनिधि गीता देवी ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना संगठन मजबूत नहीं हो सकता. हमें गांव-गांव जाकर महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ना है और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है. वह 14 पंचायतों की महिलाओं के सुख-दुख में हर कदम पर साथ रहेंगी और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देंगी. कहा कि स्थानीय विधायक सुरेश बैठा लगातार गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में कार्य कर रहे हैं. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य किये हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. बैठक में महिलाओं ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने और गांव स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया. संचालन संगीता देवी ने किया. मौके पर गीता देवी, लिली स्टेला, गुड़िया देवी, संगीता देवी, नीलम देवी, पुष्पा देवी, मंजू देवी, सावित्री देवी, रीना देवी, प्रतिभा देवी, बसंती देवी, सोनाली देवी, रुक्मिणी देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, मीना देवी आदि उपस्थित थीं.

25 खलारी 03, बैठक में उपस्थित खलारी महिला कांग्रेस की सदस्य.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola