Eastern Zonal Council Meeting: अमित शाह 10 मई को आएंगे रांची, बिहार समेत इन 3 राज्यों के सीएम आमंत्रित

Amit Shah
Eastern Zonal Council Meeting: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 10 मई को रांची आएंगे. 27वीं पूर्वी क्षेत्र परिषद (इस्टर्न जोनल काउंसिल) की बैठक की वह अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी आमंत्रित किए गए हैं. इनके अलावा चारों राज्यों के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.
Eastern Zonal Council Meeting: रांची-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 10 मई को रांची आएंगे. वह यहां आयोजित होने वाली 27वीं पूर्वी क्षेत्र परिषद (इस्टर्न जोनल काउंसिल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है.
27वीं पूर्वी क्षेत्र परिषद की बैठक में इन पर होगा विमर्श
रांची में आयोजित 27वीं पूर्वी क्षेत्र परिषद की बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे. पूर्वी क्षेत्र परिषद की इस महत्वपूर्ण बैठक में चारों राज्यों के बीच आर्थिक और सामाजिक योजनाओं, भाषायी अल्पसंख्यकों के मुद्दों, सीमा विवाद और अंतर्राज्यीय परिवहन जैसे विषयों पर विस्तार से विमर्श किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Naxal: पहले मांगा हाईटेक आर्म्स, फिर 3 करोड़, लेवी वसूलने से पहले PLFI के तीन उग्रवादी अरेस्ट
बैठक में इनकी होगी समीक्षा
पूर्वी क्षेत्र परिषद का गठन राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से किया गया है. बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार और JSSC को नोटिस, हाईकोर्ट के आदेश को इन्होंने दी है चुनौती
ये भी पढ़ें: साहिबगंज के 13 लोग मुंबई पुलिस की हिरासत में, मुखिया और सेविका ने प्रूफ किया झारखंडी
ये भी पढ़ें: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नए अध्यक्ष बने शशिभूषण प्रसाद, नीरज झा फाउंड्री डिवीजन के कमेटी मेंबर
ये भी पढ़ें: आदिवासी साहित्य आज भी क्यों है हाशिए पर? रांची में दिल्ली की प्रोफेसर डॉ आईवी हांसदा ने बतायी वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










