Political News : सशक्त भाजपा से ही विकसित व स्वाभिमानी भारत का सपना होगा साकार : सुनील बंसल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Feb 2025 6:44 PM

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चुनाव अधिकारी सुनील बंसल ने कहा कि संगठन पर्व पार्टी की मजबूती व सर्व स्पर्शी विस्तार का पर्व है. भाजपा विचारधारा आधारित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है.

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चुनाव अधिकारी सुनील बंसल ने कहा कि संगठन पर्व पार्टी की मजबूती व सर्व स्पर्शी विस्तार का पर्व है. भाजपा विचारधारा आधारित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. श्री बंसल सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे.

श्री बंसल ने कहा कि आज देश भर में 13.50 करोड़ प्राथमिक सदस्य हैं. पूरे देश में संगठन महापर्व कार्यक्रम चल रहा, जिसमें झारखंड भी शामिल है. सशक्त भाजपा से ही विकसित व स्वाभिमानी भारत का स्वप्न साकार होगा. उन्होंने कहा कि सशक्त भाजपा का मतलब है सर्व स्पर्शी भाजपा. कहा कि भाजपा संगठन विस्तार में महिला सशक्तीकरण पर विशेष बल दे रही है. बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू, मनोज कुमार सिंह, पीएन सिंह, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम, भानु प्रताप शाही, नीलकंठ सिंह मुंडा, सीमा शर्मा समेत संगठन पर्व को सफल बनाने में जुटे जिलों के चुनाव पर्वेक्षक, चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी शामिल हुए. संचालन गणेश मिश्र ने, विषय प्रवेश प्रदेश महामंत्री व चुनाव अधिकारी सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने किया.

झारखंड में भाजपा का मजबूत सांगठनिक जनाधार : संजय जायसवाल

लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक एवं चुनाव अधिकारी संजय जायसवाल ने कहा कि झारखंड में भाजपा का मजबूत सांगठनिक जनाधार है. इसे और विस्तृत, व्यापक बनाने की प्रक्रिया संगठन पर्व में चल रही है. भाजपा का संगठन कार्य सतत चलने वाला कार्य है. कहा कि संगठन पर्व भविष्य का कार्यकर्ता गढ़ने का पर्व है.

झारखंड में संगठन पर्व विलंब से शुरू हुआ : बाबूलाल मरांडी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड में संगठन पर्व विलंब से शुरू हुआ, लेकिन हम इसे परिश्रम से समय पर पूर्ण कर सकते हैं. बूथ से लेकर जिला स्तर की सांगठनिक संरचना को पूर्ण करें. पार्टी के विचारों, नीतियों व कार्यक्रमों को कार्यकर्ता ही धरातल पर ले जाने का माध्यम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola