विद्यालय में दीपावली व छठ पर्व मना

Updated at : 18 Oct 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय में दीपावली व छठ पर्व मना

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में दीपावली व छठ पूजा मनाया गया. स्कूल में शनिवार को दीपोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डकरा.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में दीपावली व छठ पूजा मनाया गया. स्कूल में शनिवार को दीपोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे परिसर को रंग-बिरंगी रंगोली, दीयों से सजाया गया. शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व दीप जला कर किया गया. प्राचार्य गोपाल मिस्त्री विश्वकर्मा ने दीपावली व छठ के सांस्कृतिक, धार्मिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बच्चों को स्वदेशी दीप जलाने, पर्यावरण की रक्षा करने और सामाजिक समरसता को बनाये रखने का संदेश दिया. बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया. नृत्य, गीत, भजन, नाटक आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से दीपावली की पौराणिक कथाओं तथा छठ पूजा की महिमा को सुंदर ढंग से दर्शाया गया. राम के वनवास से अयोध्या लौटने पर आधारित नाट्य मंचन ने सभी को भाव-विभोर कर दिया.

18 डकरा 01 कार्यक्रम में शामिल बच्चे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola