Ranchi News : मोरहाबादी में इंदौर के तर्ज पर फूड हब विकसित करने का निर्देश

Published by :SUNIL PRASAD
Published at :10 May 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : मोरहाबादी में इंदौर के तर्ज पर फूड हब विकसित करने का निर्देश

प्रशासक ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन

रांची. रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया. प्रशासक ने निगम के पदाधिकारियों के साथ कचहरी चौक, नागा बाबा खटाल वेजिटेबल मार्केट से मछली घर होते हुए पूरे मोरहाबादी क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान कई दिशानिर्देश भी दिये. मॉड्यूलर टॉयलेट एवं मोरहाबादी स्थित एरोबिक बायो टॉयलेट की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर स्वास्थ्य शाखा के पदाधिकारियों को प्रतिदिन ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव व साफ-सफाई की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. स्वच्छता शाखा की टीम से कहा कि किसी भी परिस्थिति में शहर के मुख्य पथों पर डंप कूड़ा न दिखे. सुपरवाइजर इसकी निगरानी करें. मोरहाबादी क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह साफ-सफाई का कार्य जल्दी किया जाये ताकि मॉर्निंग वॉकर्स को स्वच्छ वातावरण मिल सके. इसके अलावा उन्होंने पूरे क्षेत्र में पेड़ों की टहनियों की ट्रिमिंग कराने का निर्देश भी दिया. प्रशासक ने मोरहाबादी रजिस्ट्री ऑफिस के समीप की भूमि को निगम स्तर से इंदौर के तर्ज पर फूड हब के रूप में विकसित करने के लिए योजना तैयार करने का भी निर्देश दिया. मौके पर अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola