Ranchi News: रूफ टॉप बार के लिए निगम ने बनायी नियमावली, मांगें सुझाव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 12:37 AM
Ranchi News :रांची शहर में रूफ टॉप बार के संचालन के लिए नगर निगम ने नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
रांची. रांची शहर में रूफ टॉप बार के संचालन के लिए नगर निगम ने नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस नियमावली में आम लोग भी बढ़-चढ़कर सुझाव दें, इसके लिए निगम ने नियमावली का ड्राफ्ट जारी किया है. जारी ड्राफ्ट का अवलोकन आम लोग निगम की वेबसाइट और सूचना पट्ट पर कर सकते हैं. इस ड्राफ्ट के आलोक में 30 दिनों तक लोग अपनी आपत्ति व सुझाव निगम को दे सकते हैं. इसके बाद इन सुझावों को समाहित करते हुए नगर निगम रूफ टॉप बार के संचालन के लिए नियमावली बनायेगा.
33 रूफ टॉप बार को निगम ने किया बंद
नियमों का उल्लंघन कर शहर में संचालित हो रहे 33 रूफ टॉप बार को रांची नगर निगम ने बंद करा दिया है. निगम से सभी से कहा है कि वह इसका संचालन तब तक नहीं कर सकेंगे, जब तक संबंधित रूफ टॉप बार का नक्शा निगम से स्वीकृत नहीं होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










