पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Updated at : 06 Aug 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर खलारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने केडी नेहरू क्लब परिसर में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर खलारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने केडी नेहरू क्लब परिसर में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी. अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष साबिर अंसारी ने की. सभा की शुरुआत शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. वक्ताओं ने उनके संघर्षशील राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी, बल्कि झारखंड आंदोलन को नयी दिशा दी. उन्हें जनजातीय चेतना का अग्रदूत और सामाजिक न्याय की सशक्त आवाज बताया गया. सभा के समापन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के विचारों और सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. श्रद्धांजलि देनेवालों में राजन सिंह राजा, मोनू रजक, राजेश सिंह मिंटू, तनवीर आलम, गोपाल सिंह, विक्की सिंह, जावेद अंसारी, शशि मुंडा, बाबू खान, भोला यादव, रूबी यादव, सुरेंद्र यादव, अब्बास अंसारी, कलीम रिजवी, तूबियस बाड़ा, संजय राम, फिरोज अंसारी, असलम अंसारी, राजेश गंजू, योगेश मुंडा, ओम यादव, सलामत अंसारी, गीता देवी, गुड़िया देवी, संगीता देवी, लिली स्टेला, नीलम देवी, अनीता देवी, सरोज चौधरी, नीलू विश्वकर्मा, माया देवी, पूनम किस्को सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

06 खलारी 04, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस के कार्यकर्ता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola