Political News : कांग्रेस प्रभारी ने बोर्ड-निगम के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से मांगा रिपोर्ट कार्ड, कार्य योजना बनाने का निर्देश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2025 8:55 PM

विज्ञापन

प्रभारी ने कहा : काम में तेजी लायें, कोताही नहीं चलेगी. दूसरे राज्यों के मॉडल बोर्ड और निगम का अध्ययन करें.

विज्ञापन

रांची. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने पार्टी कोटा के बोर्ड-निगम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पदाधिकारियों से रिपोर्ट कार्ड मांगा. बोर्ड-निगम में शामिल पदाधिकारियों ने अबतक क्या काम किया, इसकी जानकारी ली. मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रबींद्र सिंह, आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, सदस्य अभिलाष साहू, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, ज्योति सिंह मथारू, सदस्य एम तौशिफ और बाल संरक्षण आयोग के सदस्य उज्ज्वल तिवारी आदि ने अपनी-अपनी उपलब्धियां गिनायीं.

पदाधिकारियों ने बतायी अपनी पीड़ा

मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कहा कि उनके बोर्ड की नियमावली ही नहीं बनी है. सरकार ने काम का ब्योरा ही तैयार नहीं किया है. वहीं, बोर्ड को किसी तरह की सुविधा नहीं दी गयी है. बोर्ड के पास न गाड़ी है और न ही कर्मचारी. बोर्ड-निगम के पदाधिकारियों ने असुविधा का रोना-रोया. आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि हाल में ही लोगों को आवास देने के लिए लॉटरी की व्यवस्था की गयी है. लोगों को आवास देने के लिए अलग-अलग जिलों में जमीन तलाशी गयी है. अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि जिला में अधिकारियों के साथ बैठक कर अल्पसंख्यकों की समस्या सुनी गयी. लोगों को अनुदान दिया गया. प्रभारी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दूसरे राज्यों के मॉडल बोर्ड व निगम का अध्ययन करें. एक वर्ष की भावी कार्य योजना को लेकर रिपोर्ट तैयार करें. प्रभारी ने बैठक में कहा कि अपने कार्यों में गति लायें. कार्यों में शिथिलता और कोताही नहीं चलेगी. अगर कार्यों के निर्वहन में किसी प्रकार की परेशानी है, तो उसे उचित माध्यम द्वारा सरकार के समक्ष रखें. सरकार द्वारा गठित सभी बोर्ड-निगम आयोग अपनी अलग पहचान रखते हैं. प्रभारी ने कहा कि समय-समय पर आपके कार्यों का मूल्यांकन होता रहेगा.

मंच-मोर्चा व अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक

प्रभारी श्री राजू ने पार्टी के मंच-मोर्चा व अग्रणी संगठनों के जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की. उन्होंने कहा कि संगठन को गांव व पंचायत स्तर पर ले जायें. समस्याओं को सरकार के माध्यम से दूर कर कर जनता के बीच अपनी पैठ बढ़ायी जा सकती है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि अपने पद को जनता की पूंजी मानकर इसका उपयोग करें. आम लोगों की समस्याओं का जितना समाधान होगा, कांग्रेस जनता के बीच उतनी ही विश्वसनीय बनेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola