Ranchi News : गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य एकत्रित कर कार्रवाई करें : आइजी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Feb 2025 12:21 AM
सीआइडी आइजी ने जैक और पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिये निर्देश
रांची. मैट्रिक परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में मंगलवार को डीजीपी के निर्देश पर सीआइडी आइजी असीम विक्रांत मिंज ने जैक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. समीक्षा बैठक के दौरान सीआइडी आइजी ने जैक के अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली. पूछा कि प्रश्नपत्र छापने की जिम्मेवारी किस एजेंसी को दी गयी थी. प्रश्नपत्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और इसे सुरक्षित रखने की जिम्मेवारी किसे दी गयी थी. इसे सुरक्षित रखने की क्या और कहां व्यवस्था की गयी थी. यह भी पूछा कि क्या पूरी प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी करायी गयी थी. इस पूरे प्रकरण के लिए क्या कोई एसओपी तैयार किया गया था. इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली गयी. समीक्षा बैठक के दौरान शामिल गढ़वा, कोडरमा और गिरिडीह पुलिस को भी कई बिंदुओं पर निर्देश दिये. निर्देश दिया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य एकत्रित कर कार्रवाई की जाये. जांच के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्रित किया जाये. उल्लेखनीय है कि मामले को लेकर विभिन्न जिला में पुलिस के स्तर से की जा रही कार्रवाई और अनुसंधान में समन्वय स्थापित करने के लिए आइजी सीआइडी को डीजीपी ने जिम्मेवारी दी है. कोडरमा पुलिस के द्वारा पकड़े गये आरोपियों के बयान की सत्यता की जांच का निर्देश : समीक्षा बैठक के दौरान सीआइडी आइजी ने कोडरमा पुलिस को पेपर लीक करने के आरोप में पकड़े गये गिरोह के लोगों के बयान की सत्यता की भी जांच करने का निर्देश है. पुलिस को बताया गया कि प्रश्नपत्र गाड़ी में लोड और अनलोड करने के दौरान इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है. क्या इस मामले में वीडियो रिकॉर्डिंग की गयी थी. क्या रिकॉर्डिंग के दौरान आरोपी लोग वीडियो रिकॉर्डिंग में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा साक्ष्य के आधार पर आरोपियों का बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इसका सत्यापन करने का भी निर्देश दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










