Ranchi News : तबादले के बाद भी सीओ ने नहीं दिया कैशबुक का प्रभार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2025 12:52 AM

विज्ञापन

Birsa Munda

आयुक्त ने पत्राचार कर प्रभार लेने का दिया निर्देश

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची़ तबादले के पांच माह गुजर जाने के बाद भी नामकुम के अंचल पदाधिकारी रहे प्रभात भूषण सिंह ने कैश बुक का प्रभार अब तक नहीं सौंपा है. प्रभात भूषण सिंह का तबादला 28 सितंबर 2024 को हुआ है. इसके बाद राम प्रवेश कुमार की पदस्थापना नामकुम सीओ के पद पर की गयी. राम प्रवेश कुमार 8 अक्तूबर 2024 तक इस पद पर रहे. उनका तबादला भी हो गया. इसके बाद कमल किशोर सिंह सीओ बने. वर्तमान में वह सीओ के पद पर कार्यरत हैं. लेकिन अभी तक प्रभात भूषण सिंह द्वारा इन्हें कैशबुक का प्रभार नहीं सौंपा गया है. निरीक्षण के दौरान इस मामले के सामने आने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र ने सीओ को पत्राचार कर प्रभार लेने का निर्देश दिया है. आयुक्त ने कहा है कि कैशबुक का प्रभार लेने के बाद खातों से की गयी खर्च का मिलान करने के बाद निष्क्रिय और गैरजरूरी खातों को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola