झारखंड का मौसम.....आज राजधानी रांची में गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र ने चार अक्तूबर तक होनेवाली बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
रांची. मौसम विज्ञान केंद्र ने चार अक्तूबर तक होनेवाली बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 सितंबर को राज्य के दक्षिणी (कोल्हान और आसपास) के साथ-साथ मध्य हिस्सों (राजधानी और आसपास के जिलों में) कई स्थानों पर गर्जन और तेज हवाओं को झोंके के साथ वज्रपात हो सकती है. इस दौरान कई स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 30 सितंबर और एक अक्तूबर को भी राज्य में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. दो अक्तूबर को राज्य के पूर्वी हिस्से (संताल परगना व अन्य) में बारिश हो सकती है. तीन अक्तूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी व निकटवर्ती मध्य हिस्से में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रतिघंटे हो सकती है. चार अक्तूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है.
राजधानी में दिन भर रुक-रुक कर होती रही बारिश
रविवार को राजधानी में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही. कई बार धूप निकला. मौसम केंद्र के अनुसार, राजधानी में करीब छह मिमी के आसपास बारिश हुई. जमशेदपुर में चार और डालटनगंज में दो मिमी के आसपास बारिश हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




