चंपाई सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार टला, कांग्रेस नेतृत्व के व्यस्त होने की वजह नहीं हो सका फैसला
चंपाई सोरेन
राष्ट्रीय महासचिव के साथ बैठक के बाद ही कांग्रेस पत्ता खोलेगी. इधर, टेंडर घोटाले में जेल में बंद आलमगीर की जगह इरफान अंसारी का मंत्री बनना तय माना जा रहा है.
रांची : झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार फिलहाल टल गया है. सरकार को कैबिनेट विस्तार के लिए कांग्रेस कोटे से मंत्री के नाम का इंतजार है. कांग्रेस की ओर से अब तक कोई संदेश नहीं मिला है. बुधवार को कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल बढ़ी थी. कांग्रेस की ओर से सूचना दी गयी थी कि 27 जून तक नाम तय कर लिया जायेगा. कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व फिलहाल व्यस्त है. दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक और संसद सत्र को लेकर नेताओं की व्यस्तता बढ़ी हुई है. पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर दिल्ली में ही डटे हैं.
इरफान अंसारी का मंत्री बनना तय
प्रदेश के नेताओं की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ आखिरी दौर की बात होनी है. इसमें मंत्री के नाम पर मुहर लगेगी. शपथ ग्रहण की संभावित तिथि पर भी चर्चा होगी. राष्ट्रीय महासचिव के साथ बैठक के बाद ही कांग्रेस पत्ता खोलेगी. इधर, टेंडर घोटाले में जेल में बंद आलमगीर की जगह इरफान अंसारी का मंत्री बनना तय माना जा रहा है. कृषि मंत्री बादल को हटाये जाने की चर्चा है. वहीं कांग्रेस का एक खेमा यह मान रहा है कि सरकार का कार्यकाल चंद महीना ही बचे है, ऐसे में मंत्रिमंडल में फेरबदल कारगर नहीं होगा. नये लोगों को काम करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पायेगा.
जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार :
सीएम चंपाई सोरेन ने मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर कहा कि गठबंधन की बात है. बहुत जल्द उसका भी संदेश देंगे कि कब विस्तार होगा. सीएम ने नियुक्ति पत्र में मामले में कहा कि कल्याण विभाग और प्रेझा फाउंडेशन की ओर से हर साल नियुक्ति होती है. विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा दे रोजगार से जोड़ा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










