केंद्र सरकार कोयला मजदूरों को हल्के में न ले : चौधरी

Updated at : 12 Sep 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र सरकार कोयला मजदूरों को हल्के में न ले : चौधरी

चरणबद्ध आंदोलन के तहत शुक्रवार को एनके एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

डकरा.

14 सूत्री मांग के समर्थन में सीसीएल सीकेएस का 23 जुलाई से शुरू चरणबद्ध आंदोलन के तहत शुक्रवार को एनके एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. इस विरोध-प्रदर्शन में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी शामिल हुए. उन्होंने 14 सूत्री मांगों पर एक-एक कर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि कोयला मजदूर को भारत सरकार व कोल इंडिया प्रबंधन हल्के में नहीं लें, नहीं तो जिस दिन मजदूर बगावत पर उतारू हो गये उस दिन देश को कोयला मिलना मुश्किल हो जायेगा. अध्यक्षता मिथिलेश कुमार सिंह और संचालन रामसेवक प्रसाद ने किया. इस अवसर पर पिंकू सिंह, अमरभूषण सिंह, सूजीत कुमार, उमाकांत सिंह, असंगठित क्षेत्र के सचिव विनोद विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार पाठक, चिंटू साहू, राम प्रवेश नायक, नरेश करमाली, राम प्रवेश राम, सहदेव महतो आदि मौजूद थे.

12 डकरा 01, ज्ञापन सौंपते लोग.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola