खलारी में बीएसएनएल ने शुरू की फोर जी सेवा
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 03 Sep 2025 6:31 PM
लंबे इंतजार के बाद बीएसएनएल ने खलारी टेलीफोन एक्सचेंज से फोर जी सेवा की शुरुआत कर दी है.
खलारी. लंबे इंतजार के बाद भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने खलारी टेलीफोन एक्सचेंज से फोर जी सेवा की शुरुआत कर दी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए मांडर एसडीओ प्रत्युष पाठक ने बताया कि बीएसएनएल उपभोक्ताओं को अब खलारी क्षेत्र में आधुनिक इंटरनेट सेवा का लाभ मिल सकेगा. हालांकि अभी यह सुविधा सीमित दायरे तक ही उपलब्ध है. एसडीओ ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में लगा बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) पूरे क्षेत्र को कवर करने में सक्षम नहीं है. इस कारण उपभोक्ताओं को फोर जी नेटवर्क की सुविधा महज़ 800 मीटर की परिधि तक ही मिल रही है. खलारी का मुख्य बाजार, आवासीय इलाके तथा घनी आबादी वाले क्षेत्र अभी भी मजबूत नेटवर्क से वंचित हैं. उन्होंने बताया कि बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए एक-दो अतिरिक्त बीटीएस की आवश्यकता होगी. इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रस्ताव तैयार कर उच्च कार्यालय भेजा गया है. मंज़ूरी मिलते ही खलारी के विभिन्न हिस्सों में नये टावर लगाये जायेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को तेज और स्थायी इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सके. मालूम हो कि खलारी में निजी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों की मौजूदगी के बावजूद आज भी बड़ी संख्या में लोग बीएसएनएल की सेवाओं को प्राथमिकता देते हैं. इसकी मुख्य वजह सरकारी सेवा प्रदाता होने के साथ-साथ लोगों का भरोसा और ग्रामीण व दूरस्थ इलाकों में इसकी सुलभता है. स्थानीय उपभोक्ताओं ने फोर जी सेवा शुरू होने पर प्रसन्नता जतायी, साथ ही अपेक्षा की है कि जल्द ही अतिरिक्त बीटीएस लगाकर पूरे क्षेत्र को नेटवर्क से जोड़ा जाएगा.
बेहतर कवरेज के लिए अतिरिक्त बीटीएस की आवश्यकता
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










