ePaper

रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रभावित क्षेत्र हुआ संक्रमण मुक्त, डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बिक्री पर लगायी रोक

Updated at : 25 Apr 2024 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bird flu

Bird flu

रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद गुरुवार को प्रभावित क्षेत्र को संक्रमण मुक्त किया गया. डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने इनकी बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है.

विज्ञापन

रांची: रांची के होटवार में बर्ड फ्लू की पुष्टि (ए-5एन-1 एवियन इंफ्लूएंजा) के बाद जिला प्रशासन की टीम सक्रिय हो गयी है. गुरुवार को प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गे, मुर्गियों और बतख को मारकर सुरक्षित स्थान पर डिस्पोज किया गया. वहीं, प्रभावित क्षेत्र में बिक्री पर रोक लगा दी गयी है. इसके अलावा उस क्षेत्र को संक्रमण मुक्त भी किया गया. यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार (संक्रमित क्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में जिंदा व मृत मुर्गा-मुर्गी, बतख व अंडे की खरीद-बिक्री व परिवहन पर रोक लगा दी है.

खरीद-बिक्री व परिवहन पर रोक
संक्रमित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में टीम द्वारा दुकानों में मुर्गी व अंडे आदि की उपलब्धता की जांच की जा रही है. इसके अलावा बर्ड फ्लू का प्रसार रोकने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने एहतियात के तौर पर क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार (संक्रमित क्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी जिंदा व मृत मुर्गा-मुर्गी, बतख और अंडा की खरीद-बिक्री व परिवहन पर अगले आदेश तक रोक लगाने का निर्देश दिया है.

बर्ड फ्लू फैलने की हुई पुष्टि
गौरतलब है कि होटवार के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि के बाद 2100 से ज्यादा कुक्कुट को मारा गया था. वहीं, सर्वेक्षण के लिए रैपिड रिस्पांस टीम ने होटवार, गाड़ीगांव, गाड़ी होटवार, बकेन टोली, खटंगा, न्यू खटंगा, महुआ टोली, आर्मी कैंप के पास के क्षेत्र, बांधगाड़ी, डुमरदगा, जेपी नगर और बूटी मोड़ के आसपास जायजा लिया. जिला प्रशासन द्वारा गठित रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) की देखरेख में कुक्कुटों की कलिंग की गयी. बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद एक्शन प्लान बनाया गया. डीसी सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा के आदेश पर रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) का गठन किया गया. हर टीम में पशु चिकित्सा पदाधिकारी और कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola