खलारी में निवर्तमान बीडीओ संतोष कुमार को दी गयी विदाई
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 18 Aug 2025 8:28 PM
प्रखंड सभागार खलारी में सोमवार को निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार को एक सादे समारोह में विदाई दी गयी.
खलारी. प्रखंड सभागार खलारी में सोमवार को निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार को एक सादे समारोह में विदाई दी गयी. मौके पर उपस्थित अंचल अधिकारी प्रणव अंबष्ट, प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा, अंचल अधिकारी बुढ़मू सच्चिदानंद वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रामनारायण चौधरी और पुलिस निरीक्षक जयदीप टोप्पो सहित अन्य लोगों ने संतोष कुमार को बुके दिया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके साथ बिताये कार्यकाल को याद कर अपने-अपने अनुभवों को साझा किया. अंत में वर्तमान में जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित संतोष कुमार ने सभी कर्मियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर प्रखंड समन्वयक असित कुमार, किशोर कुमार, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य नाथ झा, सभी कनिष्ठ अभियंता, लिपिक, मुखिया गण, लेखपाल, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, बीएलओ, संवेदक एवं अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










