ranchi news : श्री महावीर मंदिर डोरंडा के 73वें वार्षिकोत्सव में जुटी श्रद्धालु की भीड़
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Feb 2025 12:53 AM
ranchi news : श्री महावीर मंदिर लोहरा टोली बड़ा घाघरा, डोरंडा का 73वां वार्षिकोत्सव महाभंडारा के साथ रविवार को संपन्न हुआ. इससे पहले सत्यनारायण भगवान की कथा हुई.
रांची़ श्री महावीर मंदिर लोहरा टोली बड़ा घाघरा, डोरंडा का 73वां वार्षिकोत्सव महाभंडारा के साथ रविवार को संपन्न हुआ. इससे पहले सत्यनारायण भगवान की कथा हुई. भक्तों ने सामूहिक 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया. इस अवसर पर संस्कार भारती के झारखंड प्रमुख गुरुशरण, श्री महावीर मंडल डोरंडा के संरक्षक बजरंग प्रसाद गुप्ता, बीके विजय, अशोक सरार्फ आदि विशेष रूप से शामिल हुए. श्री राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने सबको सम्मानित किया. इस अवसर पर नम्रता सोनी, अमित गुप्ता, जितेंद्र बरनवाल, रंतु उरांव, सुनील विजय, बलवीर जैन, अनिल विजय, पप्पू वर्मा, रोहित ठाकुर, अंकित सिंह, अनिल जैन, अजय जैन, राम प्रसाद लोहार, रामानंद कच्छप, अशोक कच्छप, बबलू कच्छप, मनोज गाड़ी, मनोज, राजेश कच्छप, विजय वर्मा, सोनू कच्छप, रोशन कच्छप आदि उपस्थित थे.
महावीर मंदिर बूटी की वर्षगांठ पर भंडारा
इधर श्रीश्री महावीर मंदिर बूटी की तृतीय वर्षगांठ पर रविवार को देवी पूजन, रुद्राभिषेक, हवन, संध्या आरती का आयोजन हुआ़ भंडारा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. रात नौ बजे भजन संध्या कार्यक्रम शुरू हुआ. इस अवसर पर संजय कुमार महतो, लगन लाल महतो, रामकिशोर ओहदार, नरेश महतो, अजीत उपाध्याय, अभिषेक लोहरा, मोहनलाल महतो, रणधीर चौधरी, महावीर मुंडा, राहुल महतो, तुलसी महतो, कर्मदेव बैठा, कुंदन कुमार, सीता राम महतो, गनेश महतो, श्रवण कुमार, रामेश्वर प्रसाद उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










