क्राइम कर भागनेवालों को रोकने के लिए ऑनलाइन बैरियर की व्यवस्था की जाये

Updated at : 06 Mar 2020 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
क्राइम कर भागनेवालों को रोकने के लिए ऑनलाइन बैरियर की व्यवस्था की जाये

स्मार्ट सिटी के निर्माण में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और सुझावों के आधार पर योजना को बेहतर बनाने के लिए सिटी लेबर एडवाइजरी फोरम का गठन किया गया है.

विज्ञापन

रांची : स्मार्ट सिटी के निर्माण में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और सुझावों के आधार पर योजना को बेहतर बनाने के लिए सिटी लेबर एडवाइजरी फोरम का गठन किया गया है. प्रोजेक्ट भवन सभागार में रांची स्मार्ट सिटी काॅरपोरेशन लिमिटेड के सिटी लेबल एडवाइजरी फोरम की पहली बैठक सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में हुई.

सांसद ने बड़े शहरों की तर्ज पर आपराधिक घटना होने पर असामाजिक तत्वों को एक सीमित क्षेत्र के अंदर रोकने के लिए बैरियर की ऑनलाइन व्यवस्था करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि यदि इसे पूरे शहर में लागू करना संभव न भी हो, तो स्मार्ट सिटी में यह व्यवस्था होनी चाहिए.

रांची स्मार्ट सिटी काॅरपोरेशन लिमिटेड के सीइओ शशि रंजन ने एरिया बेस्ट डेवलपमेंट के तहत 656 एकड़ जमीन पर की जा रही ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी की विकास योजना के बारे में बताया. इसके अलावा रांची शहर में कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर के तहत दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी.

सुगम ट्रांसपोर्ट सेवा उपलब्ध हो : विधायक नवीन जायसवाल ने सिटी बस ट्रांसपोर्ट योजना को जल्द से जल्द धरातल पर लाकर सुगम ट्रांसपोर्ट सेवा उपलब्ध कराने की बात कही. मेयर आशा लकड़ा ने प्रस्तावित स्मार्ट सिटी में स्तरीय प्राथमिक विद्यालय खोलने की बात की. डॉ संजय कुमार ने राजधानी में जगह-जगह पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट उपलब्ध कराने का सुझाव दिया. कहा कि इससे लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर आगे बढ़ेंगे.

मालूम हो कि स्मार्ट सिटी मिशन गाइडलाइन के तहत सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम की बैठक हर तीन माह में करनी है. फोरम में स्थानीय सांसद, विधायक, मेयर, नगर आयुक्त, चेंबर, क्रेडाई व आर्किटेक्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ शहर के पांच प्रबुद्ध नागरिकों को भी सदस्य बनाया गया है. बैठक में रांची के नगर आयुक्त मनोज कुमार, चेंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी, क्रेडाई झारखंड के अध्यक्ष कुमुद झा, संत जेवियर स्कूल के प्राचार्य फादर अजीत खेस, महिला उद्यमी सुनीता समद, आर्किटेक्ट एसोसिएशन झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष संदीप झा समेत शहर के कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola