ranchi news : सेवा, त्याग और परोपकार की प्रतिमूर्ति थीं अहिल्याबाई होलकर : राज्यपाल
ranchi news : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति, न्याय और जनकल्याण की अप्रतिम प्रतीक थीं. केवल एक कुशल प्रशासिका ही नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और परोपकार की प्रतिमूर्ति थीं.
रांची़ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति, न्याय और जनकल्याण की अप्रतिम प्रतीक थीं. केवल एक कुशल प्रशासिका ही नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और परोपकार की प्रतिमूर्ति थीं. शिक्षा, कला, संस्कृति और धर्म के संरक्षण के लिए अनुकरणीय कार्य किये. इस तरह का आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई की प्रेरणादायी गाथा को नयी पीढ़ी तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा. राज्यपाल बुधवार को राष्ट्र सेविका समिति रांची महानगर के तत्वावधान में आर्यभट्ट सभागार में आयोजित ‘लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह’ में बोल रहे थे.
अहिल्याबाई होलकर की शासन-व्यवस्था प्रजा के हितों पर केंद्रित थी
राज्यपाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की शासन-व्यवस्था पूरी तरह प्रजा के हितों पर केंद्रित थी. उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण में अहिल्याबाई होलकर के ऐतिहासिक योगदानों का भी उल्लेख किया. मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका वी शांता कुमारी थीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची विवि के कुलपति अजीत कुमार सहाय ने की. मौके पर शारदा गुप्ता, शालिनी सचदेव आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










