Ranchi News : मोरहाबादी में चल रहे फिल्म फेस्टिवल को प्रशासन ने रोका, कहा नहीं ली गयी अनुमति

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2025 12:45 AM

विज्ञापन

Birsa Munda

Ranchi News : मोरहाबादी मैदान में चल रहे छठे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (जिफ्फा) को प्रशासन ने दूसरे दिन रविवार को रोक दिया.

विज्ञापन

रांची. मोरहाबादी मैदान में चल रहे छठे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (जिफ्फा) को प्रशासन ने दूसरे दिन रविवार को रोक दिया. प्रशासन का कहना था कि आयोजन को लेकर कोई अनुमति नहीं ली गयी थी. आयोजक ने आवेदन दिया था, लेकिन उनको अनुमति प्रदान नहीं की गयी थी. मोरहाबादी मैदान में आयोजन को लेकर फीस भी निर्धारित है, जिसे जमा नहीं किया गया था. ऐसे में इस आयोजन को बिना अनुमति के मानते हुए राेका गया.

आयोजन पर 40 लाख रुपये से अधिक खर्च हुए

मामले में आयोजकों द्वारा बताया गया कि नवभारत निर्माण संघ की ओर से पिछले पांच सालों से यह आयोजन झारखंड में किया जा रहा है. इस बार झारक्राफ्ट के बैनर तले यह आयोजन हो रहा था. पहले दिन आयोजन होने के बाद दूसरे दिन जब कलाकारों को सम्मानित किया जाना था, तब आयोजन को रोक दिया गया. ऋषि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अधिकारियों से इस संबंध में बात की गयी, लेकिन कोई वजह नहीं बतायी गयी. उन्होंने कहा कि आयोजन पर 40 लाख रुपये से अधिक खर्च हुए हैं. इसमें झारक्राफ्ट के प्रचार प्रसार का काम भी शामिल था. आयोजन के लिए बॉलीवुड के अलावा देश-विदेश के कलाकार रांची पहुंच चुके थे. उषा मंगेशकर, राकेश रोशन, विवेक ओबेरॉय, उत्कर्ष शर्मा सहित कई बड़ी हस्तियां पहुंच चुके थे. दर्शक व झारखंडी कलाकर आयोजन रोके जाने से निराश होकर लौट गये. जब आयोजन का समय हुआ और वह पहुंचे तो टेंट खोला जा रहा था.

:::::::::: ::::::::::: ::::::::::::: ::::::::::::

बाहर से आये कलाकर हुए नाराजफिल्म फेस्टिवल के रद्द होने से बाहर से आये कलाकारों में नाराजगी दिखी. कलाकारों ने कहा कि आयोजन रद्द होने के चलते बाहर से आये कलाकर भटकते रहे. डॉक्यूमेंट्री के डायरेक्टर आशुतोष पटनायक ओडिशा से आये हैं. उनको पुरस्कार देने के लिए बुलाया गया था. उन्होंने नाराजगी जाहिर की. इधर, ताली एक गूंज… हरियाणा के फीचर फिल्म को भी अवार्ड मिलना था. उसके डायरेक्टर डॉ सुनील कोली रोहतक से पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola