आदिवासियों ने खेले झुमर, निकाली रैली

Updated at : 09 Aug 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासियों ने खेले झुमर, निकाली रैली

महावीर नगर स्थित कमाती धौड़ा सरना स्थल पर शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया.

विज्ञापन

खलारी. महावीर नगर स्थित कमाती धौड़ा सरना स्थल पर शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. वहीं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर उपस्थित अतिथि सीओ प्रणव अम्बष्ट, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो, जिप सदस्य सरस्वती देवी, रैविमो के अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता, रतिया गंझू, देवपाल मुंडा, कन्हाई पासी, रामलखन गंझू सहित अन्य लोगों ने दिवंगत शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने शिबू सोरेन की जीवनी पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि विश्व के आदिवासी आदिकाल से पर्यावरण की रक्षा करते आ रहे हैं, प्रकृति को बचाना आदिवासियों की जीवन शैली में निहित है. कार्यक्रम के अंत में आदिवासी महिलाओं के द्वारा पारंपरिक झुमर नृत्य किया गया. इससे पूर्व मैकलुस्कीगंज से निकाली गयी बाइक रैली भी कमाती धौड़ा सरना स्थल पहुंची थी. बाइक रेली में शामिल आदिवासी युवा भी आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्य रूप से मुखिया तेजी किस्पोट्टा, पुतूल देवी, पारसनाथ उरांव, सुनिता देवी, मलका मुंडा, शिवरथ मुंडा, संतोष कुमार महली, शीला देवी, ललिता देवी, शांति देवी, शिवनाथ मुंडा, सेवा उरांव, दीपमाला कुमारी सहित सरना समिति के राजकुमार उरांव, रंथु उरांव, सुभाष उरांव, पंकज मुंडा, किशुन मुंडा रंजीत उरांव, शशि मुंडा, राजेश गंझू, निखिल मुंडा, श्रवण भोगता, इंसान गंझू, अवतार उरांव, संतोष मुडा, योगेश मुंडा, महावीर गंझू, प्रदीप गंझू, रामदयाल गंझू, अनिल गंझू, आकाश भुईयां, विकास गंझू, अरुणा उरांव, मंजू उरांव, वीणा उरांव, अनिता एक्का, दामयंती एक्का, निभा एक्का, चाँदमुनी देवी, रूबी देवी, सरस्वती देवी सहित काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे.

कमाती धौड़ा सरना स्थल पर विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास से मना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola