Ranchi News : पत्नी की मारपीट कर हत्या का आरोप, जेल गया

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2025 12:48 AM

विज्ञापन

बरियातू के कुसुम विहार रोड नंबर- नौ की घटना

विज्ञापन

रांची. बरियातू के कुसुम विहार रोड नंबर- नौ में रहनेवाले सुकुमार चक्रवर्ती पर पत्नी पूर्णिमा चक्रवर्ती की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए महिला के पिता शंभु शंकर दास ने बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके आधार पर पुलिस ने सुकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सुकुमार बरियातू रोड स्थित एक नामी अस्पताल में कुक का काम करता है. महिला के पिता सराइकेला के कुचाई निवासी शंभु शंकर दास ने आरोप लगाया है कि छोटी-छोटी बात को लेकर वह हमेशा उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था. इस कारण वह कई बार मायके भी चली आती थी. पिता ने प्राथमिकी में कहा है कि दस साल पूर्व उनलोगों की शादी हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद तक सब ठीक रहा, उसके बाद सुकुमार का रवैया अपनी पत्नी के प्रति खराब हो गया. उनकी एक पुत्री की उम्र अभी सात साल है. प्राथमिकी में कहा गया है मारपीट के कारण महिला को गंभीर चोट लगी, तो उसे पहले कुक ने जिस अस्पताल में काम करता था, वहां भर्ती कराया था. बाद में स्थिति गंभीर होने पर उसे रिम्स में भरती कराया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद महिला के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola