Ranchi News : धुर्वा में बैंक से डेढ़ लाख की निकासी कर निकली महिला से लूट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Feb 2025 12:53 AM

विज्ञापन

टाटा में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही बेटी की फीस देने के लिए बैंक से निकाले थे पैसे

विज्ञापन

रांची. राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े महिला से डेढ़ लाख रुपये की लूट को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि बिंदु देवी नामक महिला अपने देवर व अन्य के साथ धुर्वा स्थित एसबीआइ की शाखा गयी थीं. वहां से डेढ़ लाख रुपये निकालकर वह देवर के साथ बाहर निकलीं. इसके बाद देवर अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट करने लगा. वहीं महिला थैला में पैसा लेकर प्रज्ञा केंद्र की ओर आगे बढ़ी. तभी पहले से घात लगाये दो बदमाश ब्लू रंग की मोटरसाइकिल से आये. पीछे बैठे बदमाश ने महिला के हाथ से थैला छीना और इसके बाद दोनों फरार हो गये. दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे. इसके बाद महिला के देवर ने अपनी बाइक से धुर्वा गोलचक्कर तक बदमाशों का पीछा किया. लेकिन बदमाश काफी तेजी से शालीमार बाजार की ओर भागे. सीसीटीवी की जांच में इसका पता चला है. हालांकि लुेटेरों की मोटरसाइकिल का नंबर नहीं पता चल पाया. शालीमार बाजार के बाद बदमाश किधर भागे, इसका भी पता नहीं चल पाया. पीड़ित महिला जगन्नाथपुर की रहनेवाली हैं. धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज : मामले में महिला के आवेदन पर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया है कि उनकी बेटी टाटा में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है. उसकी फीस देने के लिए ही वह देवर के साथ बैंक पैसा निकालने गयी थी. धुर्वा पुलिस की टीम ने बैंक पहुंचकर अपराधियों के भागनेवाले रास्ते की भी जांच की है. घटना के बाद बाइक से भागते अपराधी सीसीटीवी में कैद हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola