पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देने के लिए निकाली 1260 किमी की साइकिल यात्रा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Feb 2025 7:35 PM

विज्ञापन

प्लास्टिक और कार्बन उत्सर्जन मुक्त पर्यावरण को लेकर जागरुकता के उद्देश्य से साइकिल यात्रा कर रहे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड का एक दल बुधवार को सिल्ली पहुंचा.

विज्ञापन

सिल्ली. प्लास्टिक और कार्बन उत्सर्जन मुक्त पर्यावरण को लेकर जागरुकता के उद्देश्य से साइकिल यात्रा कर रहे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड का एक दल बुधवार को सिल्ली पहुंचा. दल के सदस्यों ने लोगों से मुलाकात कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक किया. मीडिया से बातचीत के दौरान टीम लीडर अभिक दे और पवन कुमार मीणा ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के निर्देशन में 16 सदस्यीय दल के लोग राइड ग्रीन ब्रीद क्लिन मिशन के तहत साइकिल से यात्रा कर रहे हैं. 17 फरवरी को कोलकाता एयरपोर्ट से शुरू की गयी इस यात्रा का समापन 1260 किमी की साइकिल से यात्रा करते हुए आठ मार्च को होगा. इसी क्रम में साइकिल यात्रा का दल बुधवार को सिल्ली पहुंचा. टीम के लोग प्रतिदिन 60 से 80 किलोमीटर साइकिल चला रहे हैं. इस क्रम में सड़क किनारे मिलने वाले स्कूलों में बच्चों और स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं. प्लास्टिक व कार्बन उत्सर्जनमुक्त ग्रीन क्लीन वातावरण बनाने को लेकर संदेश दे रहे हैं. इन दल में अभिक दे, सागर आहुजा, शुकृती बंसल, तारक हेला, प्रदीप कुमार, नीरज, भुपती, अजमल खान, गुंडा शरण, बसंत कुमार पान, सगीर आलम, गौरव कुमार, सुमन नाथ, पवन कुमार मीणा, एससी चौहान, रुपेंद्र आदि साइकलिस्ट शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola