Ranchi News : हरमू में लगा प्रभात खबर का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Published by : PUJA KUMARI Updated At : 17 Oct 2025 6:59 PM

विज्ञापन

प्रभात खबर और ऑर्किड मेडिकल सेंटर की ओर से शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

हरमू में लगा प्रभात खबर का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर रांची. प्रभात खबर और ऑर्किड मेडिकल सेंटर की ओर से शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर सोना अपार्टमेंट किशोरगंज रोड हरमू में लगा. शिविर में सामान्य शारीरिक जांच, शुगर, बीपी, पल्स समेत अन्य जांच की गयी. शिविर में सबसे ज्यादा बीपी, शुगर, विटामिन डी की कमी के मरीज पहुंचे. साथ ही हड्डी में दर्द व तकलीफ के मरीज भी आये. चिकित्सकों ने शिविर में आये लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिये. चिकित्सकों ने रक्तचाप की समस्या का कारण खान-पान बताया. उन्होंने बताया कि खानपान पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है. कैल्शियम और विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियों में दर्द की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. इसके लिए नियमित खान-पान में बदलाव और एक्सरसाइज पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. शिविर में शामिल लोगों ने प्रभात खबर और ऑर्किड मेडिकल सेंटर को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर मेडिकल टीम में ऑर्किड मेडिकल सेंटर से विष्णु कुमार महतो, लीला कुमारी, उत्कर्ष राज सहित सोना अपार्टमेंट की ओर से मुकेश मुक्ता, दिप्ती श्रीवास्तव, आनंद सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PUJA KUMARI

लेखक के बारे में

By PUJA KUMARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola