मेरा मंत्रालय ढाई साल में 50 हजार करोड़ रुपये झारखंड में निवेश करेगा : नितिन गडकरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM
रांची : मोमेंटम झारखंड इनवेस्टमेंट सम्मिट को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संबोधित करते हुए अपने मंत्रालय द्वारा राज्य में किये जाने वाले विकास कार्यों व निवेश का जिक्र किया. गडकरी ने कहा कि आनेढाई वर्ष में हम झारखंड में 50 हजार करोड़ रुपये का कार्य शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि रांची-जमशेदपुर हाइवे के […]
रांची : मोमेंटम झारखंड इनवेस्टमेंट सम्मिट को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संबोधित करते हुए अपने मंत्रालय द्वारा राज्य में किये जाने वाले विकास कार्यों व निवेश का जिक्र किया. गडकरी ने कहा कि आनेढाई वर्ष में हम झारखंड में 50 हजार करोड़ रुपये का कार्य शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि रांची-जमशेदपुर हाइवे के लिए एनएचएआइ एक हजार करोड़ रुपये देगा और इसका कार्य शुरू होगा.
उन्होंने कहा कि हमें लॉजिस्टिक कॉस्ट कम करना होगा. इसके लिए हम गंगा नदी में 1620 किलोमीटर वाटर वे पर काम कर रहे हैं. इसमें 50 किलोमीटर का मार्ग झारखंड के साहिबगंज में पड़ेगा. नितिन गडकरी ने कहा कि साहिबगंज में हम मल्टी मोटर हब बनायेंगे. उन्होंने कहा कि यह ग्रोथ हब बनेगा.
केंद्रीय परिवहन मंत्री साहिबगंज से हल्दिया तक ट्रांसपोर्टेशन बढ़ेगा. इससे खाने के तेल की कीमत ही राज्य में डेढ़ से दो रुपये लीटर कम हो जायेगी. उन्होंने कहा कि अगर रोड से डेढ़ रुपये प्रति किमी ट्रांसपोर्टेशन खर्च आता है तो रेल से एक रुपये और जलमार्ग से मात्र 20 पैसे प्रति किमी खर्च आता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










