National Games : झारखंड ने तीरंदाजी में दो गोल्ड समेत जीते पांच पदक
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
38वें नेशनल गेम्स में गुरुवार को झारखंड के तीरंदाजों का दबदबा दिखा
विज्ञापन
-महिला सिंगल्स में दीपिका कुमारी ने स्वर्ण हासिल किया
-दूसरा गोल्ड पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता
खेल संवाददाता, रांचीउत्तराखंड में चल रहे 38वें नेशनल गेम्स में गुरुवार को झारखंड के तीरंदाजों का दबदबा दिखा. इस इवेंट में झारखंड के तीरंदाजों ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते. महिला एकल में दीपिका कुमारी ने बिहार की आशिका को 6-4 से हरा कर गोल्ड जीता. वहीं, दूसरा स्वर्ण पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता. पुरुष टीम में शामिल गोल्डी मिश्रा, विष्णु चौधरी, श्रेय भारद्वाज और गुरु चरण बेसरा की चौकड़ी ने उत्तर प्रदेश को हरा कर गोल्ड पर कब्जा जमाया.महिला टीम को रजत पदक
झारखंड की महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने महाराष्ट्र को हरा कर रजत पदक हासिल किया. झारखंड महिला टीम में दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, कोमोलिका बारी और तमन्ना वर्मा शामिल थीं. इसके अलावा कोमोलिका बारी ने महाराष्ट्र की गाथा खड़के को हरा कर कांस्य पदक हासिल किया. दूसरा कांस्य पदक झारखंड तीरंदाजी मिक्स्ड टीम ने जीता. मिक्स्ड टीम में शामिल दीपिका कुमारी और गोल्डी मिश्रा की जोड़ी को पश्चिम बंगाल की जोड़ी से हार कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.महिला हॉकी टीम ने मणिपुर को हराया
झारखंड महिला हॉकी ने गुरुवार को खेले गये अपने दूसरे मैच में हॉकी मणिपुर को 7-0 से हरा कर दूसरी जीत दर्ज की. झारखंड की ओर से प्रमोदनी लकड़ा और रोशनी आइंंद ने दो-दो, जबकि अलबेला रानी टोप्पो, दीप्ति टोप्पो और संजना होरो ने एक-एक गोल किये. इसके पूर्व पहले मैच में झारखंड ने उत्तराखंड को 2-0 से पराजित किया था.लॉन बॉल में शानदार प्रदर्शन जारी
लॉन बॉल में झारखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी रहा. महिला डबल्स में झारखंड ने उत्तराखंड को 29-10 से पराजित किया.वहीं, महिला ट्रिपल में झारखंड ने मणिपुर को 16-14 से, पुरुष सिंगल से झारखंड ने मणिपुर को 21-09 से और पुरुष फोर्स ने ओडिशा को 18-05 से हराया.कुश्ती टीम उत्तराखंड गयी :
नेशनल गेम्स में होनेवाली कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने 15 सदस्यीय झारखंड कुश्ती टीम गुरुवार को हरिद्वार रवाना हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










