रोहिणी परियोजना में 32 कामगारों को मिला पदोन्नति पत्र

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 17 Aug 2025 8:35 PM

विज्ञापन

रोहिणी परियोजना में कामगारों को पदोन्नति पत्र दिया गया.

विज्ञापन

खलारी. रोहिणी परियोजना में कामगारों को पदोन्नति पत्र दिया गया. रोहिणी हाजिरी घर के समीप एक कार्यक्रम का आयोजन कर परियोजना के 31 कामगारों को पदोन्नति पत्र दिया गया, वही एक ओवरमैन को महाप्रबंधक कार्यालय में पदोन्नति पत्र दिया गया. परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार तथा खान प्रबंधक एसपी निगम सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा पदोन्नति मिले कामगारों को पदोन्नति पत्र दिया गया. पदोन्नति पत्र मिलने पर कामगारों में खुशी देखी गयी. कामगारों ने इसके लिए प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है. इस मौके पर परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि कामगारों को पदोन्नति पत्र मिलने से कामगार काफी उत्साहित हैं और अब दोगुनी ऊर्जा के साथ परियोजना के उत्पादन को बढ़ाने में अपना अहम योगदान देंगे. इस मौके पर सेफ्टी ऑफिसर सजित तुला, केपी नायक, संजीव रंजन सिंह, राघवेंद्र पासवान, नंदू मेहता, किसुन महतो, सूरज प्रधान मुंडा, विजय सिंह, संतोष सिंह, सुधीर सिंह सहित कई कामगार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola