ePaper

झारखंड : बुंडू में नक्सलियों ने दो एसपीओ की हत्या की

Updated at : 21 Jan 2015 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : बुंडू में नक्सलियों ने दो एसपीओ की हत्या की

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे बुंडू इलाके में संदिग्ध माओवादियों ने दो विशेष पुलिस अधिकारियों :एसपीओ: की हत्या कर दी है. रांची के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने को आज यहां बताया कि रांची के बुंडू इलाके में हाई स्कूल के पास मंगलवार की शाम प्रवीण भगत और जुगनू पातर नामक […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे बुंडू इलाके में संदिग्ध माओवादियों ने दो विशेष पुलिस अधिकारियों :एसपीओ: की हत्या कर दी है. रांची के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने को आज यहां बताया कि रांची के बुंडू इलाके में हाई स्कूल के पास मंगलवार की शाम प्रवीण भगत और जुगनू पातर नामक दो एसपीओ की संदिग्ध माओवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि इस घटना में माओवादियों के राममोहन गिरोह का हाथ होने की आशंका है. कल शाम बाजार से अपने बारुहातू गांव लौट रहे थे तभी बुंडू हाई स्कूल के निकट एक पुल पर छिपे कुछ लोगों ने उन पर कुदाल से हमला कर दिया. सड़क पर गिरे लोगों पर हमलावरों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी जिसमें प्रवीण भगत और जुगनू पातर की मौत हो गयी जबकि राजेंद्र कुमार महतो ने किसी तरह से वहां से भाग कर अपनी जान बचायी. पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावर माओवादियों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola